26 सित॰ 2011

पिंटू का स्कूल

पिंटू जाना चाहता है हर रोज, स्कूल।
पर घुघंरू,घंटी का काम और ,
स्कूल का समय तो एक ही होता है,
पिघले पीतल को जब वह रूप देता है,
घुँघरू या घंटी का ,स्कूल का घंटा,
तब ही बजता है,टनन-टनन।
एक क्षण रूकता है,वह और,
देखता है,घडी की ओर,
लग जाता है अपने काम पर
भट्टी के बिस्फोट में,पहले ही चली गईं,
पिता की अंगुलियाँ,के एवजी,
जाना होता है उसे काम पर।
तब कहीं चलती है,जिन्दगी की गाड़ी,
समस्या माँ की दवाई की भी है,
आखिर कब,कैसे जाये,पिंटू स्कूल?
क्या बदल पायेगा स्कूल,
अपनी परिपाटी,पिंटू के लिए?
मुकेश भार्गव.


2 टिप्‍पणियां:

richa ने कहा…

kash hamare neeti nirdharak pintu ko samajh pate. shayad samjhte bhi hain lekin paripati badlana nahin chahte. agar parpati badal gai to ghungru ya ghanti banate majboot hath unka ghata nahin baja denge.

richa ने कहा…

kash hamare neeti nirdhark pintu ko samjhte. shayad samajht bhi hain lekin paripati nahin badlna chahte. paripati badal gai to ghunghru ya ghanti banane wale majboot hath unka ghanta nahin baja denge.